फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त के लिए पैचवर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को शहर की सड़कों को भरने के लिए पैचवर्क अभियान चलाया। सड़कें गड्ढा मुक्त होने से राहगीरों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

शहर में दिबियापुर रोड, इटावा रोड, कानपुर रोड व यमुना रोड पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते इन सड़कों पर पैचवर्क नहीं कराया गया था। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आने जाने में काफी असुविधा होती थी। शुक्रवार को शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए पैचवर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने इटावा रोड, यमुना रोड व कानपुर रोड पर गड्ढों को भरने का काम किया। शहर की सड़कों के गड्ढा मुक्त होते देख लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, जेई अमित शुक्ला ने बताया कि शासन की ओर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए पैचवर्क का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए स्थान चिन्ह्ति किए गए हैं। जल्द ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर चलने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें