फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय के पीछे झुलसा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औैरैया)। दिबियापुर रोड स्थित सपा कार्यालय के पीछे झुलसे युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय के पीछे से गुजरी एचटी लाइन के नीचे युवक का शव मिलने की जानकारी पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जेई सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि इस लाइन के पास कई बार तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने तार काटने का प्रयास करने के दौरान युवक को करंट लगने की आशंका जताई है। दिबियापुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें