औरैया के अछल्दा रोड पर व्यापारी के मकान के बहार खड़ी कार अज्ञात चोर रात में चुरा ले गए। मकान के बहार लगे सीसीटीवी में गाड़ी चोरी होने की पूरी घटना कैद हो गई। व्यापारी की गाड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की गस्त की पोल खोलकर रख दी है।
अछल्दा रोड निवासी समाजवादी पार्टी के व्यापार मंडल के बिधूना नगर अध्यक्ष शानि चक्रवती पुत्र गोरेलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुऐ बताया कि गाड़ी घर के बाहर प्रतिदिन की तरह खड़ी होती थी। रात्रि 2 बजें अज्ञात कार सवारों ने घर के बहार सफेद कार से एक व्यक्ति ने उतार कर मेरी गाड़ी के लाॅक तोड़कर कार चुरा ले गए।
घर के बहार लगें सीसीटीबी कैमरा में पूरी घटना कैद है। व्यापारी ने बताया कि विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्राइवेट गार्ड नियुक्त है। शहर में पूरी रात पुलिस की गस्त होती है। जगह-जगह पिकेट लगी लेकिन कार सवार पूरी रात नगर में कार से घूमते रहें।
लेकिन पुलिस ने उन कार सवारो के एक बार नही रोक कर चैक नहीं किया। कार सवार घटना को अंजाम देकर भाग गए। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस टीमे लगा दी गई हैं।