फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दोस्त के घर में बंधक बना किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Oct 2021 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को स्कूल छोड़ने के बहाने युवक दोस्त के घर अजीतमल ले गया और किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित पिता ने अजीतमल कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए औरैया निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 17 वर्षिय बेटी कालेज जा रही थी।

रास्ते मे उसे बहादुरपुर निवासी विकास मिल गया। स्कूल छोड़ने के बहाने उसे जबरन अजीतमल अपने दोस्त के घर ले गया। आरोप है कि यहीं पर बेटी को बंधक बना दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल ले गया और वहीं से छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने नाबालिग को  सैफई रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें