फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, सैफई पीजीआई रेफर

Tue, 16 Nov 2021 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ के पास में एसओजी व बेला पुलिस की इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें मेरठ के भट्ठा बस्ती निवासी मुनाजिर के दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 25 हजार का इनामी है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया कि यह घुमंतु गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी आज भी क्षेत्र में घटना करने के इरादे से आया हुआ था।

जिस पर सूचना मिलते पर एसओजी व बेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस व अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। घायल अवस्था में आरोपी को सीएचसी सहार से सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें