औरैया में न्यायालय में जमानत के लिए इटावा जेल से पेशी पर आए आरोपी की पत्नी पिस्टल लेकर पहुंची। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिस्टल बरामद की। एएसपी ने सक्रिय दरोगा व उसकी टीम के सिपाहियों को शाबासी देते हुए पुरस्कार की संस्तुति की है।
धारदार हथियार से एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में इटावा जेल में निरुद्ध आरोपी ब्रजेंद्र कुमार मंगलवार को औरैया न्यायालय पेशी पर आया था। जहां उससे मिलने आई उसकी पत्नी हेमा चौहान पर्स में अपने पति की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंची गई। लेकिन न्यायालय में अंदर जाने से पहले लगी स्कैनर मशीन पर जब सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा जयेंद्र कुमार व उनकी टीम ने पर्स को स्कैन कराया तो उनके होश उड़ गए।