फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को प्लाट बिक्री के बकाया पैसे मांगना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बैसौली देहात अड्डा में लॉट बिक्री का बकाया पैसे दिए बिना प्लॉट पर कब्जा करने गए दबंग ने महिला को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बैसौली देहात अड्डा निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि पति घनश्याम सिंह के नाम भूमि संख्या 770 है। जिसमें से पति ने छह लाख रुपये कीमत का एक प्लाट राजेश्वरी देवी पत्नी सुशील कुमार को तीन सितंबर 2020 को बेचा था।
प्लाट खरीदने वाले व्यक्ति ने चार लाख रुपये नकद दिए थे, जबकि शेष दो लाख रुपये छह महीने में देने का वादा किया था। छह माह के अंदर बकाया रुपया न दे पाने पर ब्याज देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्लाट खरीदने वाले बिना बकाया पैसे दिए ही प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया गया तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें