फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच पर बार बालाओं के ठुमकों पर देर रात तक उड़ते रहे पैसे, पुलिस बेखबर

विज्ञापन
फोटो20एयूआरपी 08- रामलीला मंच पर ठुमके लगातीं बार बालाओं पर रुपये उछालते युवक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव सौथरा में शनिवार देर रात रामलीला मंच से अश्लीलता परोसने का काम किया गया। यहां आयोजकों ने मंच पर बार बालाओं को नाच कराया।
विज्ञापन

जिसमें युवाओं ने जमकर पैसे उड़ाए। जिसका वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
सौथरा गांव में शनिवार देर रात को ग्रामीणों ने रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच पर बार बालाओं ने भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं लोगों ने भी धार्मिक आयोजन में जमकर नोट उड़ाए।
रविवार को वीडियो वायरल होने से रामलीला का आयोजन करा रहे ग्रामीणों की किरकिरी होने लगी। अहम बात यह है कि इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आयोजकों के खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मंच पर इस तरीके की अश्लीलता दोबारा न परोसी जा सके।
विज्ञापन

वही थाना पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करती नजर आ रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि व्हाट्स एप ग्रुपों पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें