फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी-42 गगन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। लखनऊ जाने के लिए बुधवार रात फफूंद रेलवे स्टेशन पर आए बीबीए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर जन्म के साथ ही रिप (रेस्ट इन पीस) की तिथि सात अप्रैल लिखी होने के कारण माना जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
बुधवार रात तकरीबन दो बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से निकल रही डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे स्टेशन फफूंद पर सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर कोई व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त गगन यादव (19) निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर ऊंचा औरैया हाल पता एनटीपीसी कैनाल रोड दिबियापुर के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तो मृतक के परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों ने चौकी पुलिस को बताया कि मृतक लखनऊ के टेक्नो ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रहा था।
वह बुधवार को लखनऊ जाने के लिए अवध एक्सप्रेस में ऑनलाइन आरक्षण कराया था। रात में उसे फफूंद रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए थे। परिजन यह नहीं बता पाए कि आखिरकार युवक अवध एक्सप्रेस के जाने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर कैसे बना रहा।
जबकि अवध एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन से रात लगभग 12 बजे निकल गई थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर के अनुसार सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर चले गए।
रन अनटिल यू फ्लाई कहने वाला गगन कैसे हार गया जिंदगी की जंग
दिबियापुर। रन अनटिल यू फ्लाई (जब तक आप उड़ नहीं जाते तब तक दौड़ें) के नाम से इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चलाने वाला गगन यादव कैसे जिंदगी की जंग हार गया।
यह बात चर्चा का विषय रही। परिजन एवं जानने वाले बताते हैं कि गगन मेधावी के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में आगे रहता था। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मतिथि 2-12-2003 के साथ रिप (रेस्ट इन पीस) मृत्यु तिथि 7 अप्रैल 2022 भी अंकित मिली।
इससे माना जा रहा है कि गगन ने आत्महत्या की है। माना जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उसने इंस्टाग्राम अपडेट किया है। मृतक ने एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वर्ष 2020-21 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताते हैं कि माता पिता अपने बेटे गगन को पढ़ाने के लिए ही गांव से आकर दिबियापुर रहे थे। खेती किसानी करने वाले पिता एनटीपीसी कैनाल रोड पर मकान बनवाकर रह रहे थे। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

फोटो-07एयूआरपी-43- इंस्टाग्राम पर गगन द्वारा की गई पोस्ट- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें