फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बौर ने जगाई अच्छी फसल की आस

विज्ञापन
आम के पेड़ पर लगी बौर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरूगंज। आम की बौर ने इस बार अच्छी फसल के संकेत दिए हैं। बागवान भी खुश हैं। फसल अगर आंधी-पानी और कीटों से बची रही तो इस बार शौकीनों को खूब आम खाने को मिल सकते हैं। खास तौर से देसी आम के पेड़ों में बौर उम्मीदों से अधिक आई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा आम होने की उम्मीद।
विज्ञापन

पिछले साल आम का उत्पादन कम होने से किसानों को मुनाफा कम हुआ था। इस बार आम के बौर ने बंपर उत्पादन के संकेत दे दिए हैं। लगभग पांच सालों में इस बार बौर सर्वाधिक बताई जा रही है। बागवानी करने वालों के चेहरों पर खुशी साफ दिख रही है। फिलहाल बागवान आम के पेड़ों पर दवा का छिड़काव करने में लगे हैं।
इससे आम की पैदावार अच्छी होगी और उन्हें अधिक मुनाफा होगा। बागवान भजन लाल, प्रमोद कुमार व अनिल कुमार का कहना है कि पिछले साल का घाटा, इस साल पूरा हो सकता है। अगर आंधी-बारिश और कीट नहीं लगे तो इस बार लोगों को खूब आम खाने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें