फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन बस अड्डा व ड्रग वेयर हाउस में मिलीं खामियां

विज्ञापन
निर्माणाधीन बस अड्डे की जमीन पर बिछाए गए टाइल्स का पैर से दबाकर निरीक्षण करते टीम के - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव जमुहां में बन रहे बस अड्डे की तकनीकी जांच के लिए कन्नौज राजकीय इंजीनियर कॉलेज की टीम यहां पहुंची। टीम ने ड्रग वेयर हाउस की भी जांच की। कुछ कमियां सामने आईं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टीम में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर अरस्तू गौतम, मुकुल सक्सेना एवं ऋषभ कश्यप ने निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण कार्य को बारीकी से परखा। मुख्य बिल्डिंग में दिव्यांगों के लिए बने शौचालय में कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शौचालय के अंदर एक ओर दिव्यांगों द्वारा पकड़कर चलने के लिए पाइप लगा नहीं मिला। निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पाइप लगाया जाए।
टीम ने मैदान में बिछाई जा रहीं इंटरलाकिंग ईंटों की तकनीकी जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य कई कमियों को भी दुरुस्त करने के लिए कहा। गांव समाधान का पुर्वा में बन रहे दवाइयों के वेयर हाउस का निर्माण शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। यहां छत डालने के लिए बांधे गए लोहे के जाल की जांच की। आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता महेश शर्मा, अवर अभियंता अरुण कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिबियापुर के गांव जमुहां में अत्याधुनिक बस अड्डे का छह करोड़ 89 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। जून 2021 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जबकि गांव समाधान का पुर्वा के पास दवाइयों के वेयर हाउस का निर्माण नौ करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें