फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी बूथों पर वोट डालने के बाद मतदाताओं ने ली सेल्फी

विज्ञापन
गोपाल इंटर कालेज में सेल्फी प्वाइंट पर दंपती अमित पांडेय व प्रियंका पांडेय। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में तीनों विधान सभा क्षेत्रों में बनाए गए दो-दो सखी मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं ने मतदान के बाद सेल्फी ली। इस दौरान उनके चेहरों पर मतदान की खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

जिले में औरैया सदर, दिबियापुर और बिधूना विधान सभा क्षेत्र में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में दो-दो सखी बूथ (पिंक बूथ) बनाए गए थे। शहर में तिलक महाविद्यालय व श्रीगोपाल इंटर कॉलेज में सखी बूथ बनाए गए। जिसमें तिलक महाविद्यालय में पिंक बूथ समेत तीन बूथ बनाए गए थे। यहां सुबह से केवल एक बूथ पर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी।
जबकि सखी बूथ पर इक्का-दुक्का मतदाताओं को छोड़कर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं, श्री गोपाल इंटर कॉलेज में बनाए गए सखी बूथ परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर युवा मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी का आनंद लिया। इस मौके पर बहुत से युगल मतदाताओं ने भी सेल्फी प्वाइंट पर चुनाव में भागीदारी का प्रमाण कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें