फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण पूरा न होने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। क्षेत्र के उपरेंगा-पूरेकला मार्ग का महीनों से निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार मांग के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क न बनने पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव के अर्जुन सिंह, गोरेलाल, रजनीश, मेघनाथ, आत्माराम आदि ने बताया कि गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में शौचालय, सड़क, बिजली पानी की वर्षों से समस्याएं चली आ रही हैं। मांग करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
उपरेंगा-पूरेकला मार्ग जर्जर पड़ा है। इसी से नाराज ग्रामीणों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम बिधूना रामऔतार वर्मा ने बताया कि चुनावी दौर है, इसलिए इस तरह के मुद्दे सामने आते हैं। फिर भी ग्रामीणों की जो समस्या होंगी, जांच कर उनका निस्तारण कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें