फोटो16एयूआरपी 46- छापामारी के दौरान पान मसाला का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को चार प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। जिसमें दो पान व खाद्य मसाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सैंपल भरे गए। निरीक्षण के दौरान दो कारोबारियों के पास लाइसेंस न मिलने पर दो दिन में बनवाने का अल्टीमेटम जारी किया।
अभिहित अधिकारी डॉ.मंजुला सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने टीम के साथ पान मसाला व खाद्य मसाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापामारी होते देख खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने सहायल क्षेत्र के गांव लहरापुर में कार्तिक कुमार की मिठाई की दुकान पर छापामारी की। यहां से टीम ने छेना का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने सहायल क्षेत्र से ही पान मसाला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान से पान मसाला का सैंपल लिया।
शहर के होमगंज बाजार स्थित हर्षित चौरसिया की पान की दुकान पर छापा मारा। यहां से टीम ने पान मसाला का सैंपल लिया। आखिरी में टीम ने मोहल्ला सत्तेश्वर में ब्लॉक गेट के पास स्थित अवनेश कुमार पोरवाल की दुकान से अचार मसाला का सैंपल जुटाया। इस संबंध में अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।