फोटो-16एयूआरपी-48- कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी को मांगपत्र सौंपते दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अ?
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत दिबियापुर की लटकी विस्तार की प्रक्रिया की कवायद एक वर्ष बाद फिर से शुरू हो गई। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से मिलने पहुंचे दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने सीमा विस्तारीकरण की फाइल सौंपकर विस्तारीकरण कराने की मांग की।
विधानमंडल सत्र के बाद गुरुवार देर शाम नगर पंचायत दिबियापुर के चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से मुलाकात की। चेयरमैन ने उन्हें बताया कि पिछले एक वर्ष से नगर विकास अनुभाग में दिबियापुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार की फाइल पड़ी है। लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसपर नंद गोपाल नंदी ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बात की। साथ ही दिबियापुर नगर पंचायत की सीमा विस्तार कराने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को दिबियापुर की सीमा विस्तार के लिए एक पत्र भी लिखा। अरविंद पोरवाल के अनुसार दोनों मंत्रियों ने जल्द से जल्द दिबियापुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापारी नेता कौशल पोरवाल एवं बंटी पोरवाल भी मौजूद रहे।