फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित एरियर के भुगतान को लेकर बीआरसी पर तालाबंदी

विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-28- बीआरसी में ताला बंदी के बाद खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान व बोनस आदि भुगतान के लिए बीआरसी भाग्यनगर पर तालाबंदी करके प्रदर्शन किया। एरियर बनाए जाने के लिए खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने बीआरसी भाग्यनगर पर तालाबंदी कर अपना विरोध जताया। शिक्षक नेताओं ने बताया कि बीएसए के आदेश के बाद भी एरियर नहीं बनाए जा रहे हैं। यदि शीघ्र ही लंबित एरियर बिल नहीं बनाए गए तो सभी शिक्षक धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के अवशेष वेतन के एरियर, अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन के एरियर, निलंबित शिक्षकों का अवशेष एरियर, आपसी स्थानांतरण से आए शिक्षकों आदि के अवशेष एरियर अभी तक लंबित हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, ब्लॉक मंत्री बुद्धि पाल यादव, संगठन मंत्री अनिल यादव, राजा भाई, शिशुपाल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, नरेश यादव, अंजू बाबू पाल, आरिफ सिद्दीकी, रामजी पांडेय, सरमन सिंह राजपूत, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें