फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी 30 - डा.श्याम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते प्रबंधक शैलेंद्र कुमार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को डॉ.मेजर श्याम सिंह ने मेडिकल टिप्स दिए। बताया कि आज के युग में मेडिकल क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़कर छात्र छात्राएं अपना कैरियर संवार सकते है।
विज्ञापन

नगर में स्वर्गीय श्री शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के छात्र छात्राएं हेल्थकेयर सेक्टर में आवासीय जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को गेस्ट लेक्चरर के रूप में पहुंचे मेजर डॉ.श्याम सिंह ने मेडिकल टिप्स दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया।
प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जीडीए में प्रशिक्षण कर रहे 30 छात्र/छात्राओं का प्रशिक्षण समापन की ओर है। ऑन जॉब ट्रेनिंग के बाद सभी के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जायेंगे। प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने मेजर डाक्टर श्याम सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। हेल्थकेयर ट्रेनर उर्वशी शर्मा, सेंटर हेड सूर्य प्रताप, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा, अलख किशोर, राहूप खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें