फोटो 19एयूआरपी23 - मेडल प्राप्त करते सार्थक तिवारी
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। ग्वालियर में हुई कराटे चैंपियनशिप में बीहड़ के गांव जगन्नाथपुर निवासी सार्थक ने गोल्ड मेडल जीता। जीत की जानकारी पर लोगों ने बधाइयां दी।
जीवाजी क्लब ग्वालियर में कराटे डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर द्वारा 17 व 18 अक्तूबर को जिला केड कराटे चैंपियनशिप 8-9 वर्ष वर्ग की आयोजित की गई थी। जिसमें बीहड़ क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी ब्रह्मकुमार तिवारी के पुत्र सार्थक राज तिवारी ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सार्थक ने गोल्ड मेडल हासिल किया। आर्यन स्कूल ऑफ संस्कार मुरार ग्वालियर में कक्षा पांच के छात्र हैं। वहीं, वह एचीवर्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सार्थक के पिता डॉ. ब्रह्म किशोर तिवारी बाबरपुर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। मां वंदना फार्मासिस्ट के पद पर कार्य कर रही हैं। सार्थक राज तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा शिव कुमार तिवारी एवं कोच अमित यादव को दिया है। सार्थक की इस सफलता पर उनके घर जगन्नाथपुर लोग बधाई देने पहुंचे।