फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय के बेटे ने पास की आईआईटी परीक्षा

विज्ञापन
फोटो 19 एयूआरपी 34 - अर्पित कुमार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। ब्लॉक अजीतमल कस्बा बाबरपुर मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी वार्ड ब्वॉय के पुत्र ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर आईआईटी में प्रवेश पाया है। लोगों ने सफलता पाने वाले प्रतिभागी व परिवार के लोगों को बधाइयां दी।
विज्ञापन

बाबरपुर मोहल्ला शिवाजी नगर औरैया निवासी वार्ड ब्वॉय कमलेश कुमार के पुत्र अर्पित कुमार ने पहली बार में ही जेईई एडवांस परीक्षा पास करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कमलेश इटावा अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। उन्होंने बताया कि अर्पित ने ऑल इंडिया परीक्षा में रैंक 10076 तथा एससी कैटागरी 223 हासिल की है। वहीं, अर्पित ने बताया कि उसने हाईस्कूल 2019 में सेंटमेरी इंटर कॉलेज इटावा से तथा इंटरमीडिएट 2021 में माउंटलिटेरा जी कॉलेज इटावा से उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में उसने कॉलेज टॉप किया था।
अर्पित का कहना है कि वह निकट भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करेगा। अर्पित की सफलता पर जहां एक ओर उसके माता-पिता तथा चाचा संदीप व उसकी चाची के अलावा अन्य रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें