फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला व्यापार मेला 30 से दिबियापुर में

विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-22 व्यापार मेले को लेकर जानकारी देते संयोजक राघव मिश्रा व देवेश - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले का पहला व्यापार मेला (ट्रेड फेयर) आगामी 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दिबियापुर में लगेगा। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, घर-गृहस्थी से जुड़े उत्पादों के साथ लगभग डेढ़ सौ स्टाल लगेंगे। आयोजकों ने व्यापार मेले को लेकर जोरदार तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन

ट्रेड फेयर के संयोजक राघव मिश्रा ने बताया कि 30 अक्तूबर से नारायणी मंडपम में मेले का आयोजन शुरू होगा। बताया कि इस तरह के ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर यह पहला प्रयास है। इसकी सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर व जनपद के विभिन्न कस्बों के साथ विभिन्न शहरों में व्यापारियों, ब्रांडों, कंपनियों से संपर्क करके उन्हें मेले में लाने के लिए टीमें लगाईं गईं हैं। बताया कि अब तक लगभग एक सैकड़ा स्टाल व्यापारियों द्वारा आरक्षित कराए जा चुके हैं।
व्यापार मेले में फूड कोर्ट्स, मनोरंजन के लिए विभिन्न इवेंट्स, लकी ड्रा, अवार्ड के साथ सिक्योरिटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यहां आने वाली कंपनियों और व्यापारियों की ओर से उपभोक्ताओं को दीपावली ऑफर के तहत छूट भी दी जाएगी। मेले के बारे में जानकारी देते समय देवेश सावित्री राजपूत व अभय दुबे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें