फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। शनिवार को क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर गांव के पास घटी दुर्घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने 17 नामजदों व 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि फफूंद थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी सहदेव की मौत बल्लापुर गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। दुर्घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर शव को रखकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाये जाने की मांग की थी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ प्रदीप कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा शांत किया और कानूनी कार्यवाही के साथ हर संभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था। मृतक सहदेव की पत्नी नीरज की तहरीर पर पुलिस ने मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज किया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुुमार ने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक देवेंद्र की ओर से शव का पंचनामा भरने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अराजकता फैलाने के लिये लोगो को उकसाते हुये सड़क जाम कर देने तथा शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने आदि की धारा 147, 149, 353, 342, 7 सीएलए एक्ट के तहत 17 नामजद अंकित पुत्र रविंद्र, नितिन पुत्र राधाकृष्ण, अमित पुत्र शिवदयाल, शंकरलाल पुत्र अज्ञात, शंकरलाल के दो पुत्र नाम अज्ञात, सचिन पुत्र परशुराम, रवि पुत्र लालसिंह, संजू पुत्र राजेंद्र, मुलायम पुत्र अर्जुन सिंह, रघुराज पुत्र छकौडी, सुनीता पत्नी शंकरलाल, शंभूदयाल पुत्र छोटेलाल, सुशील पुत्र मूरत, धु्रवसिंह पुत्र अर्जुनलाल, समस्त निवासीगण ग्राम तुलसीपुर थाना फफूॅद, राजीव पुत्र गौरीशंकर निवासी चिटकापुर थाना अजीतमल, सरदार पुत्र आजाद सिंह निवासी जुआ थाना फफूंद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें