फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी 27- पुलिस की गिरफ्त में अपमिश्रिम शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने सहायल थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर बुधवार देर रात छापामारी कर मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे आबकारी निरीक्षक जयनारायण सिंह, आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार के अलावा सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव के निर्देशन में सहायल थाना पुलिस ने दिबियापुर रोड पर छापेमारी की। जहां हनुमान मंदिर के पास बनी एक दुकान के पास बैठकर अवैध शराब बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सहायल कसबा निवासी पवन बाजपेई व गांव भरखा निवासी बबलू तिवारी बताया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मौके से 100 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, प्लास्टिक की कट्टी में तैयार अपमिश्रित पांच लीटर शराब, डेढ़ किलो यूरिया खाद व दीवाना ब्रांड की 17 शीशी खाली क्वार्टर की ढक्कन समेत बरामद की। बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन बाजपेई देशी शराब ठेके का लाइसेंसी है। उनकी शराब की दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें