फोटो-12एयूआरपी-15- मृतक सोबरन की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
बिधूना(औरैया)। थाना क्षेत्र के बरका पुरवा में खेत पर फसल देखने जा रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
गुरुवार सुबह बरका पुरवा निवासी सोबरन सिंह (59) के पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेत पर फसल देखने के लिए साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह खेत के पास पहुंचा तभी वहां मौजूद एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। पिता कुछ समझ पाते सांड़ ने कई बार उन्हें पटक दिया। खेत के आस पास काम कर रहे किसानों ने दौड़ कर उन्हें बचाया और घर में जानकारी दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी बिधूना ले गए। जहां से हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर किया गया। सैफई में किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का इटावा में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, परिजनों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और पुलिस को दी है।