फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गए बालक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी49- मृतक बालक की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। मवेशी चराने गया 10 वर्षीय बालक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी पानी में डूब कर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ककोर जिला मुख्लाय के निकट के गांव हरी का पुरवा निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह वह पुत्र मनीष कुमार (10) गांव के बाहर रोज की तरह मवेशी चराने गया था। इसी बीच पास के तालाब में पैर फिसलने से जा गिरा। उसे तालाब में गिरा देख साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। लेकिन आस-पास खेतों में किसी के न होने पर बच्चे दौड़ कर घर आए। जब तक परिजन तालाब पर पहुंच कर उसकी जान बचाते वह डूब चुका था और उसका शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें