फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक उत्पादों के लिए अलग से मंडी मिले

विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी-35 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, साथ में सीएमओ डा.अर्? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जैविक उत्पादों के लिए अलग से मंडी मिले। यह बात ऑडिटोरियम में लगे स्टालों का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। जैविक खेती करने वाले एफपीओ के सदस्यों ने जैविक उत्पादों के लिए अलग से मंडी न होने की बात कही। इसपर राज्यपाल ने साथ चल रहे कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत से इसके लिए पहल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गेल गांव में लगे स्टालों के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल सबसे पहले महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाल पर पहुंचे। यहां उत्पाद के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जैविक उत्पाद वाले एफपीओ के स्टाल पर पहुंचे। यहां पर एफपीओ के सदस्यों ने बताया कि उनके एफपीओ में 210 सदस्य हैं। वर्मी कंपोस्ट से जैविक उत्पाद तैयार कराते हैं। परंतु इसके लिए अलग से मंडी न होने से परेशानी होती है। वह लोगों से सीधा संपर्क कर जैविक उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। इसपर राज्यपाल ने कृषि राज्य मंत्री से इसके लिए पहल करने के लिए कहा। राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि इसके लिए मंडी में ही अलग से एक स्थान दिलाने के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने यहां पर आंगनबाड़ी सदस्यों से भी मुलाकात की।
इस बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दो लाभार्थियों राकेश और सुमन को आयुष्मान कार्ड भी दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्य की सुविधाओं के बारे में लाभार्थियों से जानकारी भी ली। सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें