फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार को एक और मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद एक सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच जा पहुंची। वहीं, अधिकारी भी इसको लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

रविवार को बिधूना ब्लॉक के त्रिकोगैली गांव में 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। युवक के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को एक संक्रमित मिलने के बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या पांच जा पहुंची है। जिसमें से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या दो और जिले के बाहर के प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या तीन है।
सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीज के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या चार है। स्वास्थ्य टीमों ने जिले भर में शिविर लगाकर 1900 सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आने के संकेत अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में मिल रहे हैं। लेकिन जिले के लोगों द्वारा संक्रमण को लेकर लापरवाही के चलते एक्टिव केसों की संख्या फिर बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें