फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगबबूला हुआ पति: चाकू से गोदकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, खुद के पेट में भी किए कई वार

Sun, 25 Jul 2021 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पति की हालत गंभीर है। उसे सैफई भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद घटना हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला वैश्य में नशे की लत छुड़ाने के लिए दवा पिलाने से नाराज पति ने रविवार शाम चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद उसने अपने पेट पर चाकू से कई वार कर लिए।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है। नगला वैश्य निवासी पेशकार शाक्य (55) नशे का लती है। पत्नी रामा देवी (50) लत छुड़ाने के लिए उसे दवा दे रही थी।

इस बात की जानकारी होने पर रविवार शाम पांच बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पास में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटना के समय घर वाले खेत पर थे। पति-पत्नी ही घर पर थे। कुछ देर बाद खेत से लौटे बेटे विजय, कुलदीप व सुखवीर ने मां और पिता को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घायल को एरवाकटरा अस्पताल भेजा। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पति की हालत गंभीर है। उसे सैफई भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें