फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से कमल दोहरे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-33- कमल दोहरे - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कमल दोहरे को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद भाजपा सदस्यों को संख्या बढ़ाने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति के लिए अधिकृत है। भारतीय जनता पार्टी के पांच जिला पंचायत सदस्यों में कमल दोहरे अनुसूचित जाति के हैं। गुरुवार की शाम को भाजपा हाईकमान के निर्देश पर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। सपा पहले ही रवि दोहरे को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। जिला पंचायत की 23 सीटों में सपा के दस, भाजपा के पांच, बसपा के चार और निर्दलीय चार सदस्य हैं।
मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। सपा और भाजपा के नेता अपने-अपने पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए अंदर खाने कोशिश में लगे हैं। अधिकांश जिला पंचायत सदस्य अंडरग्राउंड किए जा चुके हैं। सपा और भाजपा के कोई भी नेता खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 26 जून को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन होगा। 29 जून को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को मतदान व इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें