औरैया में अजीतमल के मोहल्ला आर्य नगर निवासी एक सब्जी विक्रेता के 10 वर्षीय बच्चे के पैर मेले में ट्रेन वाले झूले से कट गए। आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर निवासी राजीव पोरवाल सब्जी बेचने का कार्य करता है । बीते 19 नवंबर को बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। गरीबी की हालत को देखते हुए चौथे दिन ही वह अजीतमल प्राचीन मेला स्थल में मेले में सब्जी की दुकान लगाए हुए था।
उसका 10 वर्षीय पुत्र शिवा पोरवाल भी दुकान पर बैठा था। देर शाम अचानक वह झूलों की तरफ चला गया। तथा मेले में लगे ट्रेन वाले झूले पर झूलने लगा। अचानक किसी तरह ट्रेन के झूले से लटक गया। और उसके पैर डिब्बे के नीचे आ गए।
जब तक जेनरेटर से चल रहा झूला रोका गया। तब तक उसके दोनों पैर जख्मी हो चुके थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल ले आये। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।