फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से भिड़ी तेज रफ्तार बुलेरो, तीन की मौत

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। औरैया कन्नौज मार्ग पर बेला थाना क्षेत्र के लिए पुरवा रावत और पटना गांव के बीच तेज रफ्तार बुलेरो ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बुलेरो सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात बेला थाना क्षेत्र के पुरवा ललाऊ निवाई राधाकृष्ण का परिवार सुखखा पुरवा कन्नौज से शादी समारोह में शामिल होकर बुलेरो से अपने घर ललऊपुरवा आ रहे थे। जैसे ही यह लोग पुरवा रावत के पास पहुंचे तभी बुलेरो चालक सुनील ने संतुलन खो दिया और आगे चल रहे ट्रैकटर से जा टकराई।

हादसे में मोहित (22) पुत्र राधाकृष्ण, अर्चना पत्नी सुनील व उनकी आठ माह की पुत्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील, राहुल घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर बेला, दिबियापुर, सहयल थाने की पुलिस के साथ एएसपी मौके पर जा पहुंचे। आक्रोशित लोगों को पुलिस समझा रही है। तीन किलो मीटर लंबा जाम लगा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें