औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के कुल्हुरुआ गांव निवासी संजय सिंह उर्फ नीरज (36) पुत्र भजन सिंह खेती किसानी कर पत्नी उमाकांती व 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस का भरण पोषण करता था।
रोज की तरह वह रविवार की सुबह भी घर से खेत के लिए निकला था। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर सड़क किनारे नरोत्तम सिंह के खेत में खड़े नीम के पेड़ से शव लटकते हुए मिला।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से दी गई सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।