फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर में खड़ी बाइक का मैनपुरी में कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर निवासी एक युवक का आरोप है कि उनकी बाइक दिबियापुर में ही थी और मैनपुरी में चालान कट गया। चालान का मैसेज आने पर जानकारी हुई। इसके बाद ट्वीट कर उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

रामकृष्ण नगर, भगवतीगंज निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके पास एक मैसेज आया था। जिससे उनकी बाइक का चालान कटने की जानकारी हुई। सिविल लाइंस, मैनपुरी में गुरुवार शाम उनकी बाइक का चालान कटने का मैसेज में जिक्र है।
रोहित वर्मा ने बताया कि वह गुरुवार की शाम घर से बाहर नहीं निकले। इसके बावजूद उनकी बाइक का चालान कट गया। जब उन्होंने मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो फोटो से पता चला कि पुलिस ने जिस बाइक का चालान काटा है। वह बाइक उनकी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने शक जाहिर किया है कि मैनपुरी में जिस बाइक का चालान हुआ है। हो सकता है उसका मालिक बाइक पर फर्जी नंबर डालकर चला रहा हो। रोहित ने औरैया पुलिस व एसपी को ट्वीट किया है। पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें