फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व फर्जी प्रवेश पत्र बरामद

Mon, 27 Dec 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
टीईटी के सॉल्वर गैंग में सम्मिलित 11 सदस्य गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया जिले की स्वॉट व दिबियापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साल्वर गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई कंप्यूटर, फर्जी आईकार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद हुए हैं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये का बैलेंस मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने आठ आईफोन समेत 18 मोबाइल और एक सियाज कार बी कब्जे में ली है। सोमवार को पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया। बताया कि साल्वर गैंग के सदस्य उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में आयोजित सीटेट, यूपी टेट, रीट, पीईटी आदि परीक्षाओं में पेपर आउट कराने व पेपर साल्व करने का काम करते थे।

26 नवंबर को निरस्त हुई प्रदेश की टेट परीक्षा में भी यह गैंग साल्वर बैठाने की तैयारी में था। एसपी ने बताया कि पुलिस इस गैंग के सदस्यों की मौजूदगी जिले में होने की जानकारी मिली थी। टीमें इनकी तलाश में लगाई गई थीं। इसी बीच पुलिस टीम के हाथ साल्वर गैंग से जुुड़ा युवक दिबियापुर निवासी हिमांशु लगा।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके बाद पुलिस ने बाकी सदस्यों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में कानपुर देहात निवासी पवन कुमार पोरवाल भी शामिल है। इसी की देखरेख में पूरा गैंग काम करता था। इसके अलावा, पुलिस ने दिबियापुर निवासी शुभम सिंह, अक्षय यादव, बृजेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, हरदोई बांधमऊ गांव तिर्वाकुली निवासी गौतम कुमार, झींझक कानपुर देहात निवासी अश्वनी सिंह, बिधूना निवासी बीरू, इटावा के सुल्तानपुर गांव निवासी सतीश कुमार, रसूलाबाद निवासी अमित राठौर को भी गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से पुलिस को लैपटॉप, कंप्यूटर, एक सीपीयू, एक एटीएम स्वैप मशीन, 20 फर्जी आधार कार्ड, दो ओएमआर सीट, दो फर्जी एडमिट कार्ड, आठ आईफोन समेत 18 मोबाइल, एक सियाज कार, कई अभ्यर्थियों की मार्कशीट, थंब इंप्रेशन मशीन भी बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक ने गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें