बेला (औरैया)। थानाक्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर देर शाम तीन मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार शाम थानाक्षेत्र के सिरयावा निवासी श्रीकांत (38) गांव के मोड़ पर साइकिल लेकर खड़े थे। इसी बीच बिधूना की तरफ से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे चालक को डीसीएम समेत हिरासत पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के इंतजार में खड़े थे।
पत्नी स्वयं सहायता समूह में सखी है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहीं दूसरी घटना में बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित बांधमऊ के पास हुई। पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार रिंकू शाक्य को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। तीसरी घटना में गायत्री भट्ठा के सामने ऑटो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कन्नौज जिले के गांव सुखी कुढना निवासी आसिफ, पप्पू व किशोर उर्फ इमरान घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।