फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र में बुखार की चपेट में आने से चार दिनों में दो लोगों की मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बुखार की चपेट में आए अधिकांश लोग औरैया से बाहर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू के साथ ही बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इधर लोग कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंतित है। एरवाकटरा क्षेत्र में बुखार से लोग परेशान हैं। शनिवार को एरवाकटरा कस्बा के एरवा पच्छेला निवासी 70 वर्षीय सोबरन चक्रवर्ती की मौत हो गई। उन्हें दो दिन पूर्व बुखार आया था। परेशानी होने पर परिजन शनिवार को उन्हें दिखाने इटावा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसी तरह इसी गांव की सुधा (31) चार दिन से बुखार की चपेट में थीं।
जिससे बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। दिवाली त्योहार पर हुई मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। उमरैन और एरवाकटरा में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। स्थानीय लोग लगातार सफाई कराए जाने और स्वास्थ्य टीम से जांच कर दवाइयां वितरण कराने की मांग कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बीमारी होने की जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य टीम वहां भेजकर जांच और इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें