फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का छज्जा गिरा राजमिस्त्री और मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। ब्लॉक के सूरजपुर उमरैन में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का छज्जा ढह गया। हादसे में राजमिस्त्री और एक मजदूर घायल हो गया। डीपीआरओ ने घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने की जानकारी पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लॉक के सूरजपुर उमरैन में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पांच माह पहले पूर्व प्रधान ने शुरू करवाया था। मंगलवार को निर्माणाधीन शौचालय की दीवार जोड़ी जा रही थी। इस बीच छज्जा ढह गया। हादसे में राजमिस्त्री सतीश और मजदूर घायल हो गए। लोगों ने शौचालय में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। डीपीआरओ संदीप वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें