फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को दर किनार कर बन रही सूतफेनी पकड़ी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खाद्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को अधिकारियों ने जमीन पर डालकर गूथी जा रही सूतफेनी नष्ट करा दी। कारोबारी को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा आठ सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, सुनील कुमार सिंह तथा माता शंकर बिंद के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रूरूगंज में उत्तम चंद्र के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, ब्लॉक गेट अछल्दा स्थित श्रद्धा स्वीट हाउस से खोया, पढ़ीन स्थित गोपाल स्वीट हाउस से पेड़ा, दिबियापुर स्थित दुर्गा स्वीट हाउस से छेना, बालाजी स्वीट हाउस से छेना तथा कुंआ गांव स्थित पंकज कुमार की भट्ठी से खोया का सैंपल लिया।
नहर बाजार दिबियापुर स्थित राकेश सक्सेना के प्रतिष्ठान पर जमीन पर डालकर सूतफेनी गूथी जा रही थी। टीम ने कारोबारी को फटकार लगाई। मौके पर मौजूद 150 किलो कच्चा माल नष्ट कराया। टीम ने सूतफेनी व बूंदी के सैंपल लिए। कारोबारी को नोटिस जारी किया है। अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें