फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या पहुंची छह लाख के पार

विज्ञापन
चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक ये संख्या छह लाख के पार जा पहुंची है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले में 36 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 3180 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। अब टीकाकरण कराने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या छह लाख 13 हजार 572 है। जिसमें पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या पांच लाख 22 हजार 449 है। जबकि दोनों डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 91 हजार है।
विज्ञापन

बताया कि पहली डोज न लगने वाले लाभार्थियों को फोन कर उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में अब इजाफा देखने को मिल रहा है। बताया कि टीकाकरण के प्रति युवाओं में उत्सुकता है। जल्द ही औरैया जिला टीकाकरण के मामले में प्रदेश में बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें