फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ व किराने की दुकानों से चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में लगभग एक माह पहले फूलगंज मैदान स्थित तीन दुकानों से लाखों का सामान चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई चार सौ ग्राम चांदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

एक ही रात में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि 14 अगस्त की रात चोरों ने होमगंज सदर बाजार स्थित जयसियाराम ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण चोरी किए थे। इसके अलावा किराने की दो दुकानों में भी चोरी की थी। स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों मोहल्ला बनारसीदास निवासी सीताराम व विकास पोरवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण व गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें