दिबियापुर (औरैया)। विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और अच्छा कार्य करने वाले 14 लोगों को 15 अगस्त पर औरैया रत्न से पुरस्कृत किया गया। उन्हें एक लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र व शील्ड दी गई।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. शिशिर पुरी व डॉ. विशाल अग्निहोत्री, कला संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में कवि अजय शुक्ल व मुनीष त्रिपाठी, प्रशासनिक/सरकारी सेवा के क्षेत्र में एसडीएम रमेश यादव, तहसीलदार पवन कुमार व एडीओ पंचायत रावेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। ग्रामीण/औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राघव मिश्रा, श्रीधर मखलू पांडेय व हरनारायण त्रिपाठी, शिक्षा के क्षेत्र में मनीष कुमार व रश्मि व समाज सेवा के लिए राजवर्धन शुक्ल व आनंद नाथ गुप्ता को सम्मानित किया गया।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, विधायक बिधूना प्रतिनिधि देवेश शाक्य, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राना, सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए चंदना राम इकबाल, पीडी हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
दान की राशि
समाजसेवी राजवर्धन शुक्ल ने पुरस्कार की राशि वृद्धाश्रम को, श्रीधर पांडेय व हरिनारायण तिवारी ने कोरोनाकाल में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को वं एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने धनराशि ट्रस्ट के संवर्धन के लिए दी है।
नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री
मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का कार्यक्रम में न पहुंचना चर्चा का विषय रहा।