रामपुर। लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत सभी उम्मीदवारों के पर्चे दुरुस्त पाए गए। अब नाम वापसी होगी। जफर अली के अध्यक्ष और वैष्णों दत्त शर्मा के महासचिव चुना जाना तय माना जा रहा है क्योंकि इन पदों पर कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं है।
रामपुर लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इसी क्रम में वार्षिक चुनाव के लिए दाखिल किए गए समस्त नामांकनों की जांच का काम किया गया। जांच के बाद सभी पर्चों को दुरुस्त पाया गया। इन सभी को जांच के बाद ओके पाया गया। चुनाव अधिकारी प्रेमराम के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु सैय्यद जफ़र अली मियां और महासचिव पद के लिए डॉ. वैष्णो दत्त शर्मा का भी पर्चा सही पाया गया। इनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी न होने की वजह से इनका इन पदों पर चुना जाना तय है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए बाबू अली, मौअज्ज्म अली, अली हसन उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शुऐब खां, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए तन्जिव हुसैन, संयुक्त सचिव प्रचार पद हेतु दानिश खां , संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए अनीस अहमद प्रत्याशी हैं। 12 जनवरी को दोपहर एक बजे से सांय चार बजे तक नाम वापसी एवं अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो 15 जनवरी को ही चुनाव सम्पन्न किया जाएगा।