फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निमोनिया की चपेट में आए चार बच्चे, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में पड़ रही भीषण ठंड का असर बच्चों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल में छह बच्चों में निमोनिया के लक्षण पाए जाने पर भर्ती कराया गया है। बच्चों को लेकर इस समय निजी चिकित्सकों के पास भी भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों में ठंड, खांसी, बुखार, डायरिया की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही गलन भरी ठंड और शीतलहर के कारण बच्चे आसानी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, थकान और भूख न लगना आदि की शिकायत होने पर अभिभावक बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं।
सोमवार को इलाज के लिए आए 140 बच्चों में से छह बच्चों में निमोनिया पाया गया।
डॉक्टरों ने अभिभावकों से बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेटकर रखने और ठंडी हवा से बचाने की सलाह दी। इसके अलावा बच्चों को पौष्टिक और गर्म भोजन देने, पर्याप्त पानी पिलाने और हाथ-मुंह साफ रखने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें