फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बनी है। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया हैै। पहचान नहीं होने के कारण शव को मोर्चरी पर रखवाया गया हैै। मृतक व घायल के पास से दो मोबाइल मिले, लेकिन उनके लॉक लगे हैं।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे तिगरी-गजरौला मार्ग पर शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव के निकट हुआ। पुलिस और सरकारी एंबुलेंस को राहगीरों से सूचना मिली कि हादसा हो गया हैै। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस भी पहुंच गई। देखा दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। बराबर ही उनकी बाइक पड़ी थी। इससे लग रहा था कि युवक हादसे का शिकार हुए हैं। तुरंत उनको सीएचसी में लाया गया। यहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन मृतक व घायल की पहचान नहीं हो सकी। उनके पास से पुलिस को मोबाइल मिले, लेकिन उनका लॉक लगा था। इसके अलावा कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाने के बाद उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर दिए हैं। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में युवक की मौत व साथी घायल होने का मामला सामने आया है। मृतक व घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें