फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्रोन और 100 कैमरों की नजर में रहेगा तिगरी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पांटून पुल, गंगा घाटों, मेला पुलिस कोतवाली और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर निगरानी व्यवस्था भी परखी। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को कैमरों के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम और एसपी ने प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरियरों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी सतर्क रहें। महिला सुरक्षा और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी विशेष सावधानी बरतने को कहा। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शालीन व्यवहार और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें