फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अम्हेड़ा गांव के पास हुआ था। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि जनपद रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी राशिद अली अपने संभल निवासी दोस्त जुनैद के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। अभी उसकी बाइक हाईवे पर अम्हेड़ा के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में राशिद और जुनैद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान राशिद की मौत हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल जुनैद का उपचार मेरठ में चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बतायार कि मृतक के भाई राफेदीन की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें