फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय युवक अपने घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका दिखाई दिया। युवक को फंदे पर लटका पांव के नीचे जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसको नीचे उतारा लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता का भी अभी डेढ़ माह पहले ही निधन हुआ है। मृतक का छोटा भाई किसी मामले में जेल में था वह माता के निधन पर कुछ समय के लिए पैरोल पर आया था। बताया जाता है कि सोमवार की रात किसी मामले को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद युवक फंदे पर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें