फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, 10 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। अब एक और डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 10 नए मरीज मिले हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कूटान निवासी 21 वर्षीय शशांक को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन नगर के निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। लेकिन सुधार होने की बजाय उसकी हालत और खराब होती गई। जिसके चलते युवक को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। जहां उसकी शुक्रवार रात को मौत हो गई। दीपावली पर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक टिक्की समोसे की दुकान चलाता था। युवक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उधर शनिवार को जिलेभर में डेंगू के 10 नए मरीज और मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें