फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। दो दिन पहले तमंचे के साथ फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। जांच के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि 12 मार्च को एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह हाथ में तमंचा लेकर दिख रहा था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस मामले की दरोगा लोकेंद्र सिंह ने जांच की। इस दौरान युवक की पहचान क्षेत्र के गांव देहरी खुर्द निवासी मुकेश सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें