फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई वर्षों की तकरार, टूटने से बचे कई परिवारति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वर्षों पहले मामूली बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई तकरार राष्ट्रीय लोक अदालत में आखिरकार खत्म हो गई। न्यायिक अधिकारियों के समझाने पर कई परिवार टूटने से बच गए और 12 से अधिक दंपती एक साथ रहने को तैयार हो गए और हंसी खुशी अपने घर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कई परिवारों को टूटने से बचाने की पहल सार्थक साबित हुई। लोक अदालत का मकसद लोगों के छोटे मोटे विवादों का निस्तारण कराना है। ऐसे वाद जिनमें आपसी सहमति से निस्तारण हो सकता है, उन वादों का निस्तारण किया गया। काफी लंबे समय तक विवाद के बाद सहमति बनी और परिवार टूटने से बच गए। मामूली बातों को लेकर शुरू हुए विवाद के चलते वह कचहरी तक आ गए थे। अब न्यायालय के दखल के बाद दोनों परिवारों को सोचने का समय दिया गया और उन्हें अच्छाई-बुराई से अवगत कराया। न्यायाधीश के प्रयास रंग लाए और 12 से अधिक परिवारों के विवाद खत्म हो गए। जिसके बाद दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए और हंसी खुशी अपने-अपने घरों को चले गए।
यह बोले दंपति
अमरोहा। बिछड़ने के बाद एक साथ हुए दंपतियों का कहना है कि हमें आपसी मतभेद होने पर एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। मामूली विवाद में थाने-कचहरी न पहुंचे। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। लोक अदालत में उनके बीच विवाद समाप्त हो गए हैं। सभी जोड़े साथ रहने पर राजी हो गए। उनके बीच सभी विवाद समाप्त करा दिए गए है। दंपतियों के बीच समझौता होने से परिवारों की खुशी देखने लायक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें