फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: जान को खतरा बताने वाली महिला की 52 घंटे के भीतर संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 31 Aug 2021 03:41 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)। 

सार

पति की मौत के बाद महिला ने खुद की हत्या की आशंका जताई थी। मायके वालों ने पहले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद ससुरालियों के धमकाने पर शांत हो गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पति की मौत के बाद अपनी जान को खतरा बताने वाली महिला की 52 घंटे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके वालों ने ससुराली पक्ष पर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। चर्चा है कि ससुराली पक्ष के धमकाने के बाद मायके के लोग शांत हो गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


महिला के भतीजे का कहना है कि 15 दिन पहले उसके 82 वर्षीय फूफा की मौत हो गई थी। उसकी बुआ के नाम सात बीघा जमीन है। फूफा की मौत के बाद बुआ ने संपत्ति के लालच में खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस को जानकारी दी थी। 

महिला के भतीजे का दावा है कि बुआ ने इस मामले में 26 अगस्त की रात डायल 112 पुलिस टीम से शिकायत की थी। थाने में तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके कुछ समय बाद बुआ की ससुराली पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


खुद की जान को खतरा बताने के 52 घंटे के भीतर बुआ की शनिवार (28 अगस्त) रात ससुराल में ही संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि रविवार सुबह आनन-फानन ससुराली पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इस बीच सूचना मिलने से मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराली पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन, ससुरालियों ने उन्हें धमका कर शांत कर दिया।

महिला के भतीजे का आरोप है कि अंत्येष्टि से पहले उन्हें केवल बुआ के शव का चेहरा देखने का मौका दिया गया। इससे लगता है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि बुआ द्वारा की गई शिकायत के साथ ही अगर पुलिस सक्रिय होती तो बुआ की जान जाने की नौबत नहीं आती।

एएसपी अमरोहा अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना के संबंध में जानकारी कराई जाएगी। अगर आरोप सच निकले तो मामले में आरोपियों व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें